अजमेर के नसीराबाद घाटी में रोडवेज बस में धुंआ उठने के बाद अफरा तफरी मच गई। एक यात्री आग-आग चिल्लाते हुए रोडवेज की खिड़की से नीचे कूद गया। इस दौरान मार्ग पर जाम भी लग गया।
.
घटना शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे की है। रोडवेज प्रबन्धन का कहना है कि क्लच प्लेट घिसने से धुआं उठा था और बाद में बस को वर्कशॉप में टीक कराया गया। आग लगने जैसी कोई घटना नहीं हुई। अफसरा-तफरी में यात्रियों ने बस के पीछे के विंडो ग्लास तोड़ दिए, एक यात्री बस के साइड विंडो से कूदकर बाहर निकला।
जानकारी के अनुसार-कोटा से अजमेर आ रही अजयमेरू रोडवेज डिपो की बस में नसीराबाद घाटी में बस की क्लच प्लेट अचानक घिसने से धुआं उठने लगा। बस में सवार यात्रियों को आग लगने का अंदेशा हुआ और वे घबरा गए। ड्राइवर ने बस रोकी और बस में बैठे कई यात्री जान बचाने के लिए बाहर निकल गए। एक यात्री खिड़की से नीचे कूद गया। इस दौरान बस के पीछे चल रहे वाहन चालकों में भी दहशत फैल गई और वे अपने वाहन छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। घाटी में इस घटनाक्रम के चलते कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया और यातायात बाधित रहा।
रोडवेज के मुख्य प्रबन्धक रवि शर्मा ने बताया कि रोडवेज की कोटा से अजमेर आ रही बस में क्लच प्लेट घिसने या खत्म होने से धुंआ उठा तो यात्री डर गए और चिल्लाने लगे। लेकिन आग लगने जैसी कोई घटना नहीं हुई। बस ठीक कर दी और मार्ग पर चल रही है।
PHOTOS से समझिए पूरा मामला…

बस में धुआं उठने के बाद दूर हुए लोग व यात्री।

अफरा-तफरी में सवारियों ने बस के शीशे तोड़े

बाइक सवार अपने वाहन को छोड़कर दूर हो गए।

अफरा तफरी के बीच कई वाहन चालक अपने छोड़ कर भाग छूटे।

आग की खबर से सभी सवारियां बस से उतर गई
………..
पढें ये खबर भी…
अजमेर-ब्यावर के ग्रामीण क्षेत्रों में वाटर सप्लाई बंद: मरम्मत कार्य के चलते थड़ोली पंप पर 24 घंटे का शटडाउन, जानें कितने इलाके होंगे प्रभावित

अजमेर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आज (शनिवार) की शाम व रविवार सुबह जलापूर्ति बाधित रहेगी। दरअसल, जलदाय विभाग बीसलपुर-अजमेर (ग्रामीण) पेयजल परियोजना के थडौली पंप हाउस पर नए पंप लगाने एवं गर्मी के मद्देनजर लाइनों के आवश्यक रखरखाव के लिए शनिवार सुबह 6 बजे से 24 घंटे का शटडाउन लिया।