![]()
बांसवाड़ा के राजतालाब थाना क्षेत्र के अगरपुरा में शुक्रवार रात एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। रजनीश पंचाल को अज्ञात बदमाशों ने लूट के प्रयास में घेरा और विरोध करने पर हमला कर दिया। घटना रात करीब 11:30 बजे की है। घायल को महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस अधिकारी से संपर्क नहीं हो सका। लूट की कोशिश के दौरान हमला पीड़ित रजनीश पंचाल पुत्र प्रदीप पंचाल निवासी अगरपुरा ने बताया कि वह अपने घर के पास था, तभी कुछ अज्ञात बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने उससे लूटपाट करने की कोशिश की। विरोध करने पर उन्होंने चाकू निकालकर हमला कर दिया। हमले के दौरान रजनीश ने खुद को बचाने की कोशिश की, जिससे उसके दोनों हाथों पर गंभीर चोटें आईं। हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। थाने पहुंचकर दी रिपोर्ट, हॉस्पिटल में इलाज घायल हालत में रजनीश राजतालाब थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे महात्मा गांधी हॉस्पिटल लेकर गए, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस अधिकारी से संपर्क नहीं हो सका मामले में जानकारी के लिए राजतालाब थानाधिकारी सुहासी जैन से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ।
बांसवाड़ा में युवक को चाकू से हमला: आधी रात को लूटने की कोशिश, दोनों हाथों पर गंभीर चोटें