ज्वेलरी शॉप पर खरीदारी करने आई महिलाओं ने मौका देख तीन चांदी की पाइजेब चुराकर ले गई। बाद में CCTV फुटेज खंगाला तो शॉपकीपर को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने घटना को लेकर रिपोर्ट दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
रानी थाना SHO आनंद कुमार ने बताया कि रानी निवासी रमेश कुमार पुत्र मोतीलाल सोनी ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि 24 मार्च की दोपहर को रानी के हॉस्पिटल रोड स्थित उसकी सांवरिया ज्वेलर्स शॉप पर तीन औरते ग्राहक बनकर आई। उन्होंने चांदी की पायलें दिखी।
उसी दौरान उनमे से किसी महिला ने तीन चांदी की पायल जोडी चोरी कर ली। उनके जाने के बाद शक होने पर उन्होंने शॉप में लगे CCTV के फुटेज खंगाले।
जिसमें एक महिला करीब 750 ग्राम चांदी की तीन पायल जोड़ी चोरी करते हुए नजर आई। उन्हें पीछे गया लेकिन तब तक वे जा चुकी थी। पुलिस अब पीड़ित की ओर से उपलब्ध करवाए गए सीसीटीवी फुटेज की मदद से चांदी की पायल चोरी करने की आरोपी महिलाओं की तलाश में जुटी है। चुराई गई चांदी के पायल की बाजार कीमत करीब डेढ़ लाख हजार रुपए बताई जा रही है।
