Deedwana

बस स्टैंड पर जल भराव से व्यापारियों में रोष: पानी निकासी की मांग को लेकर विरोध जारी

 

Deedwana News: राजस्थान के डीडवाना जिले में रोडवेज बस स्टैंड पर बरसात के दौरान पानी भराव की समस्या लंबे समय से व्याप्त है. लंबे समय बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं होने पर आज स्थानीय व्यापारी आक्रोशित हो गए और उन्होंने रास्ता जाम कर दिया. इस दौरान लोगों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और नगर परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

आपको बता दें कि डीडवाना के रोडवेज बस स्टैंड पर बरसात के दिनों में पानी भराव की समस्या विकराल रूप धारण कर लेती है. जब भी बरसात होती है तब यहां पानी का भराव हो जाता है. थोड़ी सी बरसात में ही हालात इतने विकट हो जाते हैं कि यहां 2 से 3 फीट तक पानी भर जाता है.