Telegram Button Animation

search अपनी ख़बर/जिला/स्थान यहां खोजें

    Aaj Ka Rashifal Today 15 October 2023नवरात्रि के पहले दिन माता रानी की कृपा से ये 5 राशि वाले खूब मनाएंगे जश्न, हर कार्य में मिलेगी सफलता

    श्रीडूंगरगढ़ न्यूज़: Aaj Ka Rashifal horoscope Today 15 October 2023 : ग्रहों की स्थिति: गुरु और राहु मेष राशि में, शुक्र सिंह राशि में, सूर्य और बुध कन्या राशि में, मंगल, केतु और चंद्रमा तुला राशि में, शनि कुंभ राशि में, जहां पर शनि और गुरु दोनों ही वक्री गति से चल रहे हैं।

    राशिफल – Aaj Ka Rashifal horoscope Today 15 October 2023

    मेष: नौकरी के क्षेत्र में थोड़ा नुकसान या डिस्टर्बेंस संभव है। उदर रोग से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम दिख रही है। हरी वस्तु का दान करें।

    वृषभ: शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

    मिथुन: बच्चों के सेहत को लेकर के मन परेशान रहेगा। प्रेम में तू-तू,मय-मय संभव है। विद्यार्थियों के लिए असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम खासतौर पर मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार सही चलता रहेगा। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

    कर्क: स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भूमि और वाहन की खरीदारी में परेशानी का अनुभव होगा। प्रेम-संतान भी मध्यम है। व्यापार मध्यम गति से चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

    सिंह: स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। नाक-कान गला की परेशानी हो सकती है। शोल्डर में थोड़ी तकलीफ हो सकती है। प्रेम-संतान भी मध्यम है और व्यापार भी मध्यम गति से चल रहा है। कोई नए व्यापार की शुरुआत अभी मत करिएगा। पीली वस्तु पास रखें।

    कन्या: धन हानि के संकेत हैं। निवेश मत करिएगा अभी। कुटुम्बों से ना उलझें। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार भी सही चलता रहेगा। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

    तुला: मन परेशान रहेगा और तन भी परेशान रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा और व्यापार सही रहेगा, लेकिन व्यापार को लेकर अज्ञात भय सताएगा। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।

    वृश्चिक: खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। मानसिक स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा इत्यादि बना रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम है। पीली वस्तु पास रखें।

    धनु: आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। मीडिया के माध्यम कुछ असमंजस वाली या परेशान करने वाली खबर मिल सकती है। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा।

    मकर: व्यावसायिक स्थिति थोड़ी-सी बहुत अच्छी नहीं दिखाई पड़ रही है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वंय के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम है। काली जी को प्राणाम करते रहें।

    कुंभ: कुंभ राशि की स्थिति मान-हानि वाली है। किसी तरीके से प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। स्वास्थ्य नरम-गरम. प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्राणाम करते रहें।

    मीन: परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचके पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम है। सफेद वस्तु काली मंदिर में अर्पित करना आपके लिए शुभ होगा

    © Sri Dungargarh News. All rights reserved. Distributed by ASThemesWorld